रामगढ़ - पतरातू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग का गुर्गा अनीस अंसारी को 9 एमएम का पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बरामद पिस्टल तुर्की मेड है।
इस संबंध में पतरातू एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पतरातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने आगे बताया कि जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पतरातू थाना क्षेत्र में एक अपराधी हथियार के साथ घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया, जिसे अनीस अंसारी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली।









