(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - प्रोजेक्ट भवन के बाहर सफल हुए अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है। सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रोजेक्ट भवन के मुख्य द्वार पर लगे बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और सुरक्षा घेरा लांघकर परिसर के भीतर प्रवेश कर गए।
रांची में JSSC-CGLपरीक्षा रद्द होने और सफल अभ्यर्थियों की नौकरी समाप्त किए जाने के विरोध में प्रोजेक्ट भवन और सचिवालय के बाहर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी इस फैसले को अपने भविष्य के साथ अन्याय बता रहे हैं और सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग कर रहे हैं। परीक्षा पास करके नौकरी पा चुके छात्र अचानक सेवा समाप्त किए जाने से नाराज हैं और इसे मनमाना फैसला बता रहे हैं।








