(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची – राजधानी रांची के प्रोजेक्ट भवन के बाहर बड़ी संख्या में सीजीएल पास अभ्यर्थी खड़े हैं। कल तक इसी प्रोजेक्ट भवन में काम कर रहे कर्मचारी आज अचानक बाहर हैं। अभ्यर्थियों में सरकार के फैसले को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि उन्होंने केंद्र सहित अन्य विभाग की नौकरी तक छोड़कर अपने राज्य में काम करने का फैसला लिया था। उनका पक्ष सुने बिना ही उनकी नौकरी को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया गया।
वहीं झारखंड मंत्रालय में पुराने कर्मचारियों को ही उनका आई कार्ड देखकर अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा है।








