(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलों को आदेश जारी कर मतपेटियों, बूथों और पंचायतों की जानकारी मांगी। पिछले चुनाव पर नजर डालें तो 2022 के चुनाव में राज्य में 4345 पंचायत थी, जबकि ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल संख्या 53479 थी। वहीं पंचायत समिति की संख्या 5341 और जिला परिषद के क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 536 थी।
गौरतलब हो कि चुनाव त्रिस्तरीय होगा, जिसमें जिला परिषद, मुखिया, पंचायत समिति और वार्ड सदस्य शामिल होंगे। इधर राजनीतिक दलों ने भी चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। भारतीय जानता पार्टी ने कहा की शहर की सरकार हो या गांव की सरकार भारतीय जानता पार्टी के स्थानीय जनप्रतिनिधि हीं चुनाव जीतते है। इधर सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ग्रामीण परिवेश में ज़्यादा मजबूत है।








