(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - पदमा प्रखंड के तिलैडीह गांव निवासी सुशीला देवी (पति– किशोरी भुइयाँ) की बच्चेदानी के ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि महिला का इलाज हजारीबाग के नवाबगंज स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम में किया जा रहा था। जहां ऑपरेशन के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि स्थिति गंभीर होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें किसी बड़े अस्पताल में रेफर नहीं किया। वहीं घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है।
परिजनों का आरोप है कि यदि समय रहते सही उपचार और रेफर की प्रक्रिया अपनाई जाती, तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल मामले को लेकर परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया जा रहा है। वहीं, इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने आना बाकी है।







