जमुई- जमुई के केके कॉलेज गेट पर लगा एक पोस्टर बुधवार को शहर में चर्चा का विषय बन गया। यह पोस्टर जमुई सांसद अरुण भारती के लापता होने का था। इस पोस्टर पर सबसे पहले मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर पड़ी। इसके बाद यह मामला तेजी से फैल गया।
गौरतलब हो कि अरुण भारती, लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बहनोई हैं।
हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन ने तुरंत पोस्टर को हटवा दिया। फिलहाल किसने और किस उद्देश्य से यह पोस्टर लगाया, यह पता नहीं चल सका है। वैसे सांसद के लापता होने जैसी किसी भी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।









