कोडरमा - जमीनी विवाद में कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव के निजी चालक राजकुमार यादव की हत्या के बाद क्षेत्र में जनाक्रोश फूट पड़ा। गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने कोडरमा थाना के सामने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित रहा। प्रदर्शनकारियों ने हत्या के सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और मामले में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग भी उठी।
विधायक के निजी चालक की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश

BYBASUDEO MISHRA
Jun 4, 2026, 12:09 PM IST• Updated: Jun 4, 2026
2 Mins Read







