(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात कंपनी में टरबाइन ब्लास्ट की घटना में तीन इंजीनियरों की मौत के बाद इलाके में आक्रोश बढ़ गया है। मृतकों के परिजनों ने फैक्ट्री के मुख्य गेट को जाम कर दिया। परिजनों और मजदूरों का आरोप है कि घटना के बाद प्लांट प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से अब तक किसी प्रकार की वार्ता नहीं की गई। इससे नाराज परिजनों और मजदूरों ने पतरातू-रामगढ़ मुख्य सड़क को जाम कर दिया।
सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित है। मौके पर प्रशासन और पुलिस की टीम पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी है। परिजन मृतकों के परिवार को उचित मुआवजा और प्रबंधन से वार्ता की मांग कर रहे हैं।








