(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के चास थाना क्षेत्र स्थित राणा प्रताप नगर में असामाजिक तत्वों का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पीड़ित परिवार ने मोहल्ले में नशाखोरी, महिलाओं से छेड़खानी और देर रात जमावड़े का विरोध किया था। जिसके कारण परिवार के एक महिला और एक पुरूष सदस्य को असामाजिक तत्वों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं।
इस मामले में चास थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में सत्यम यादव, अनीश कुमार, राहुल यादव, राहुल यादव-2, सनोज कुमार और अशोक कुमार को आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। मोहल्लेवासियों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है।









