(रमण कुमार, संवाददाता, मधेपुरा)
मधेपुरा - मधेपुरा सदर अनुमंडल के मुरलीगंज में विकास के दावों की सच्चाई एक बार फिर सड़क पर दिखाई दी है। करोड़ों खर्च होने के बावजूद खुले और जर्जर नाले अब लोगों के लिए खतरा बन चुके हैं। गोल बाजार में एक ट्रैक्टर खुले नाले में फंसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा नगर पंचायत के खिलाफ फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत क्षेत्र के कई हिस्सों में खुले और टूटे नाले लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन समाधान आज तक नहीं हुआ।










