हापुड़ - उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ गैस सिलेंडर की कालाबाजारी जोरों पर है। हापुड़ में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सपा नेता अब्दुल रेहान के घर 55 भरे और कई खाली गैस सिलेंडर बरामद किए हैं। आरोपी अब्दुल फरार बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि रेहान 2 हजार रुपये तक में सिलेंडर बेंच रहा था। जिसकी सूचना पुलिस को लगी, उसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस अब्दुल की तलाश में जुटी है।
अगर आपकी जानकारी में भी कोई भी व्यक्ति सिलेंडर की जमाखोरी किए हुए है, तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दें।











