(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - उकरीद मोड़ के समीप भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए अर्जुन मुंडा ने जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और मुकदमे दर्ज किए जाने को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा।
अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड के छात्रों के साथ गलत हो रहा है। छात्र अपनी बातों को सरकार के सामने रख रहे हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि वो छात्रों की बात को सुने और समाधान का प्रयास करे। छात्रों की आवाज को दबाने के लिए पुलिस बल का प्रयोग और मुकदमों का सहारा लेना उचित नहीं है। सरकार को बताना चाहिए कि इस पूरे मामले का स्थायी समाधान और इसके विकल्प क्या हैं।








