पटना - बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति तेज है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का अचानक पटना पहुंचे। जिसके बाद अमित शाह, सीएम नीतीश कुमार और भाजपा नेता नितिन नवीन एक ही गाड़ी में सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं, इसके पूर्व अमित शाह ने नीतीश कुमार और नितिन नवीन के साथ एक लंबी बैठक की। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में न सिर्फ राज्यसभा चुनाव की रणनीति बनी, बल्कि नीतीश कुमार के बाद बिहार की कमान कौन संभालेगा, इस पर भी चर्चा हुई।
गौरतलब हो कि राज्यसभा के लिए नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, शिवेश कुमार राम और उपेंद्र कुशवाहा ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान एनडीए में एकजुटता नजर आई। मौके पर अमित शाह ने लगभग 20 साल से बिहार की कमान संभाल रहे नीतीश कुमार और नितिन नवीन को इस नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं।










