पटना - मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जदयू से जुड़ने के बाद बिहार यात्रा पर निकलने वाले हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया कि निशांत कुमार 8 मार्च को जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। जिसके बाद से वे सक्रिय रूप से अपने राजनिति कैरियर की शुरूवात करेंगे।
वहीं जदयू की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वे अपने पिता नीतीश कुमार की तरह बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। अपने यात्रा के दौरान वे बिहारवासियों बातचीत करेंगे। बताते चलें कि मख्यमंत्री नीतीश कुमार अब तक 16 बार बिहार की यात्रा कर चुके है। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार भी अपने पिता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह स्वभाव से शांत, गंभीर, धार्मिक और साधारण जीवन जीने वाले व्यक्ति है। जिसके कारण निशांत कुमार में लोगों को नीतीश कुमार छवि दिखती है और लोग उनको एक नए नेता के रूप में देख रहे हैं।










