(आशीष प्रसाद संवाददाता, रांची)
रांची - लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर सूचना आयोग सक्रिय हो गया है। झारखंड राज्य सूचना आयोग में फिर से रौनक लौट आई है। गौरतलब हो कि सूचना आयोग को चार नए सूचना आयुक्त मिले हैं। जिसके बाद से ही लोगों को अब वर्षों से लंबित कई आरटीआई मामलों के निपटारे की उम्मीद तेज हो गई है।
वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद चारों नवनियुक्त सूचना आयुक्तों ने भरोसा दिलाया कि आयोग की कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाया जाएगा और वर्षों से लंबित आरटीआई मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही कहा कि लोगों की समस्याओं का अब पारदर्शिता और समयबद्ध सुनवाई हो सकेगी। बताते चलें कि सूचना आयोग को अनुज सिन्हा, तनुज खत्री, अमूल्य नीरज खलखो और शिवपूजन पाठक के रूप में चार नए सूचना आयुक्त मिले हैं।








