(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - औरंगाबाद के बारुण में जेडीयू पार्टी का प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव जोगिया स्थित आकाशगंगा होटल के सभागार में आयोजित किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में नवीनगर विधायक चेतन आनन्द मौजूद रहे। जिसमें सर्व सहमति से मुकेश पटेल को बारुण प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुन लिया गया।
नव निर्वाचित अध्यक्ष बने मुकेश पटेल ने पत्रकारों से बात चित के दौरान कहा कि मेरे शरीर का एक एक बूंद रक्त पार्टी के लिए संकल्पित है। वहीं नवीनगर विधायक चेतन आनन्द ने बारुण के सभी कार्यकर्ता को धन्यवाद देते हुए प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल को बधाई दिया है।










