साहिबगंज - पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साहिबगंज पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। सूचना मिली थी कि एक युवक बुलेट बाईक पर सवार होकर राजमहल की तरफ से स्टेडियम की ओर तेजी से जा रहा है। जहां आज़ाद नगर पुलिस लाइन रोड विवाह भवन के पास जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र व नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाकर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले आरोपी युवक राजकुमार हरी, उम्र- करीब 20 वर्ष, पिता कमल हरी, निवासी झरना कॉलोनी, संध्या कॉलेज को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।








