जमशेदपुर – जमशेदपुर में बाइक सवार अपराधियों ने ट्रेन के लोको पायलट की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात की है।
मिली जानकारी के अनुसार, टाटानगर स्टेशन टीओपी से कुछ ही दूरी पर बागबेड़ा थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने लोको पायलट जीके गौतम की सिर में पिस्टल सटाकर गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल गौतम को आनन-फानन में रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। बताया गया कि लोको पायलट जीके गौतम रविवार देर रात कांड्रा से मालगाड़ी लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। वे अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद पैदल ही रेलवे ट्रैफिक कालोनी स्थित संयुक्त चालक और परिचालक लॉबी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, लॉबी गेट के पास पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधी ने उनके सिर में गोली मार दी।










