बोकारो - अगर आप गरगा पुल से धर्मशाला मोड तक सफर करने वाले हैं, तो आपको सावधान होकर सफर करना पड़ेगा । क्योंकि आपकी जान खतरे में है। यहां डिवाइडर में लगे लोहे के बैरिकेड सड़क पर आ चुके हैं। लेकिन इसको देखने वाला कोई नहीं है। लोहे की बेरीकेटिंग लोगों की सुरक्षा के लिए लगाया गया था, लेकिन अब यह लोगों की जान पर बन आई है। दिन में तो लोग किसी तरह बचकर गुजर रहे हैं, लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। चास नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले समाजसेवी, चैंबर के पदाधिकारी, चिकित्सक सभी इसे चास नगर निगम की लापरवाही मान रहे हैं।









