(दीनानाथ मौआर, संवाददाता, औरंगाबाद)
औरंगाबाद - एक निजी काम से औरंगाबाद समाहरणालय पहुंचे काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने मीडिया से रूबरू होने पर प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हांथों लिया। उन्होंने हर वर्ष दो करोड़ नवजवानों को नौकरी, नीट सहित अन्य कई मामलों को लेकर प्रधानमंत्री पर जमकर जुबानी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनने के पहले जनता से कई सारे वादे किए थे, लेकिन उनके वो वादे वादे ही रह गए। इस दौरान राजाराम ने देश के नौजवानों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।










