मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। शुक्रवार को केंद्रीय कानून मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक 8 जनवरी 2026 को जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद पदभार ग्रहण करेंगे।









