(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - केंद्र सरकार के द्वारा दोनों सदनों में पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत आगामी 7 सितंबर को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इसे लेकर रविवार को जामताड़ा स्थित झामुमो जिला कार्यालय में जिला नेतृत्व की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विभिन्न प्रावधानों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता रविंद्र नाथ दुबे ने की। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागिर खान, आनंद टुडू, चमेली देवी, विजय रवानी सहित पार्टी के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। बताया गया कि 7 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।








