भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन बन गई है। टीम इंडिया का फाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड से था। जिसमें भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम कर लिया है।
गौरतलब हो कि टीम इंडिया ने सबसे पहले वर्ष 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में यह खिताब जीता था। उसके बाद वर्ष 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता, और अब सूर्या कुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया। पहले से ही टीम इंडिया को इस खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था। हुआ भी वही भारतीय टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों क्षेत्रों में हर मौके पर अच्छा काम किया और खिताब जीता।
इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को पछाड़ते हुए तीसरी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया। आपको बता दें कि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने इस खिताब पर दो बार अपना कब्जा जमाया है।











