भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुकाबले में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराया। यह जीत भारत की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।
मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर अपनी पारी को घोषित किया। इस स्कोर में कप्तान शुभमन गिल ने 126 रन, केएल राहुल ने 100 रन, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत ने 81-81 रन और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम ने 6 विकेट लिए।
वहीं जवाब में अफगानिस्तान पहली पारी 152 रनों पर ही सिमट गई। अफगानिस्तान की पहली पारी में टेस्ट डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के भारतीय स्पिनर मानव सुथार ने 33 रन देकर 6 विकेट झटकते हुए अफगान बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। इसके बाद 412 रन से पिछड़ने के बाद फॉलोऑन खेलने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 112 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरफ भारत ने अफगानिस्तान पर पारी और 300 रन से जीत हासिल की। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की अबतक की सबसे बड़ी जीत है।








