रांची - झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर और जूनियर पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप 2026 में भागीदारी हेतु हॉकी रांची की टीम के गठन के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया जा रहा है। यह चयन ट्रायल 05 अगस्त 2026, पूर्वाह्न 10:00 बजे से हॉकी स्टेडियम, मोराबादी, रांची में आयोजित किया जाएगा। आयोजित चयन ट्रायल के माध्यम से रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम के लिए योग्य एवं प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। रांची जिला के इच्छुक खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
सब जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2010 को या उसके बाद होना चाहिए। वहीं जूनियर वर्ग के लिए खिलाड़ियों का जन्म 01 जनवरी 2007 को या उसके बाद होना चाहिए।
ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को निम्न दस्तावेजों की मूल प्रति एवं एक छाया प्रति साथ लाना अनिवार्य है: आधार कार्ड और जन्म प्रमाण पत्र - नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत।
किसी अन्य जानकारी के लिए आप प्रमोद, कोषाध्यक्ष, हॉकी रांची (मोबाइल -8709142294) से संपर्क कर सकते हैं।








