(रोहित मिश्रा, संवाददाता)
रांची - झारखंड रांची कांग्रेस भवन में आज कांग्रेस के पुराने दिग्गज नेता एवं बोकारो के पूर्व विधायक महरूम इसराइल अंसारी के बड़े पुत्र मोहम्मद इजराफिल अंसारी उर्फ बबनी आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ घर वापसी किया। इस मौके पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस कमलेश महतो एवं बोकारो जिला अध्यक्ष जवाहर महथा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके कांग्रेस में शामिल होने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। कांग्रेस में शामिल होने के बाद मोहम्मद इजराफिल अंसारी ने कहा कि आज देश को कांग्रेस की आवश्यकता है। मैं किसी कारणवश कुछ दिनों के लिए पार्टी छोड़ दिया था, अब वापस आ गया हूं। पार्टी मुझे जो भी जवाबदेही देगी उस पर पूरी तरह खरा उतारूंगा।











