भारत के खिलाफ जिहाद के लिए पश्चिम बंगाल के मुस्लिम युवाओं को तैयार करने का आरोपी सैयद एम इदरीश को कोलकाता की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने 10 साल की सजा सुनायी है। इदरीश पर आरोप था कि वह मुस्लिम युवाओं को आतंकी संगठन में शामिल कराता था और भारत में कट्टरपंथ को बढ़ावा देता था।
एनआईए के अधिकारियों ने बताया कि कोलकाता की स्पेशल एनआईए कोर्ट ने कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले का रहने वाले सैयद एम इदरीश को यह सजा सुनायी। इदरीश भारत में लश्कर मॉड्यूल चलाता था।









