गोपालगंज - गोपालगंज में पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑर्केस्ट्रा अड्डों पर छापेमारी कर 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है। वहीं मौके से 16 संचालक सहित 5 युवतियां को गिरफ्तार किया गया है।
यह पूरा मामला गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जांच में मानव तस्करी और किशोरियों के उत्पीड़न के गंभीर संकेत मिले हैं। यह पूरी कार्रवाई एसपी विनय तिवारी को गुप्त सूचना मिलने के बाद उनके द्वारा दिए गए पर की गई है। एसपी ने कुचायकोट थानाध्यक्ष दर्पण सुमन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने कुचायकोट, बलिवन सागर और विंदवलिया भठवां इलाके में एक साथ छापेमारी अभियान चलाकर 45 नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया।










