(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - चास नगर निगम चुनाव को लेकर मेयर प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में पिछले चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे समाजसेवी गोपाल मुरारका ने लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
गोपाल मुरारका ने कहा कि हम वादा करने नहीं अपने नेक इरादों के साथ आप आपके बीच आए हैं। मेरे 35 वर्षों की समाजसेवा को देखते हुए मुझे एक सेवक के रूप में मौके दें।











