(राजेश कुमार मुंडा, संवाददाता, रामगढ़)
रामगढ़ - आदिवासी एकता महाजुटान महारैली को सफल बनाने को लेकर झारखंड के पूर्व मंत्री बंधु तिर्की हजारीबाग जाने के दौरान रामगढ़ के केंद्रीय सरना स्थल शिबू टोला, कुंदरिया पहुंचे। यहां उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाज और पाहन की अगुवाई में पूजा-अर्चना की। महारैली की सफलता और आदिवासी समाज की एकजुटता के लिए आह्वान भी किया गया।
बंधु तिर्की ने आदिवासी समाज से 30 अगस्त को रांची के मोरहाबादी मैदान में भारी संख्या में पहुंचने की अपील की। महारैली का मुख्य मुद्दा प्रस्तावित परिसीमन में आदिवासी समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना है।








