(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। चास के निजी अस्पताल में माधव लाल सिंह का इलाज चल रहा है। माधव लाल सिंह स्थिति को जानने और उसके परिजनों से मुलाकात करने बेरमो के कांग्रेस विधायक कुमार जय मंगल सिंह अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने परिजनों और चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके हालात की जानकारी ली। इस दौरान परिजनों के साथ मिलकर रांची में बेहतर इलाज के लिए शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि माधव लाल सिंह मेरे पिता तुल्य हैं। यही नहीं वे मेरे पिता के अभिभावक भी रहे हैं। उनको बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कराया जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से भी उनके इलाज को लेकर बातचीत हुई है। उन्होंने बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया है। वहीं पूर्व विधायक को देखने पहुंचे गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।









