(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – हजारीबाग शहर स्थित एक्सिस बैंक की हजारीबाग शाखा में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बैंक के सर्वर रूम में लगे स्टेबिलाइजर से अचानक धुआं निकलने लगा। गनीमत रही कि बैंककर्मियों की समय रहते धुएं पर नजर पड़ गई, जिससे उनकी तत्परता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई।
जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बैंककर्मियों ने सर्वर रूम की ओर से धुआं निकलते देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। इसी दौरान बैंक में उपलब्ध फायर एक्सटिंग्यूसर की मदद से कर्मियों ने आग या धुएं पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया।








