(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - जामताड़ा जिले के करमाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि साइबर अपराध करने की गुप्त सूचना एसपी शम्भु कुमार सिंह को मिली। जिसके बाद एस पी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए टीम का गठन किया। टीम ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के मठटांड़, सियाटांड़ और नारायणपुर थाना क्षेत्र के लोकनियां गांव में छापेमारी की। जहां से पांच साइबर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
साइबर अपराध थाना में एस पी शम्भु कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर मामले ख़ुलासा करते हुए कहा कि साइबर अपराध मुक्त जामताड़ा बनाने के लिए साइबर अपराधियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 15 मोबाईल, 14 सिम कार्ड, 4 ए०टी०एम० कार्ड, 2 लैपटॉप और 50 हजार नगद राशि बरामद की गई है।
इन अभियुक्तों की अपराध शैली बैंक अधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड धारकों को बंद होने की झासा देकर गुप्त जानकारी प्राप्त कर PHONPE/GOOGLE PAY से साईबर ठगी करना, बिजली विभाग का अधिकारी बनकर बिजली बिल के नाम पर ठगी करते थे।










