(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - साइबर अपराधियों ने उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया है। जानकारी के अनुसार साइबर अपराधियों ने +62851-7749-2564 नंबर जो इंडोनेशिया का है। जो फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करने की कोशिश की है। इस अकाउंट में डीसी के नाम और फोटो का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लोग भ्रमित हो रहे हैं।
इस संबंध में डीसी आलोक कुमार ने स्पष्ट किया कि यह अकाउंट फर्जी है और इसका जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज पर भरोसा न करें और तुरंत उसे ब्लॉक कर दें। प्रशासन ने कहा है कि यदि इस फर्जी अकाउंट से किसी भी प्रकार की धनराशि की मांग की जाती है, तो उसे पूरी तरह नजरअंदाज करें और तुरंत साइबर थाना या पुलिस को इसकी सूचना दें।









