(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय हजारीबाग में डॉक्टर रविंद्र राय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व सांसद ने प्रेस को संबोधित किया। जहां उन्होंने बताया कि 21 अगस्त 2026 को छात्रों द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पुतला दहन कार्यक्रम पूरे झारखंड प्रदेश के साथ-साथ हजारीबाग के मतवारी मैदान में किया जा रहा था। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सरकार की पुलिस एवं झामुमो के कार्यकर्ताओं के द्वारा निंदनीय कार्य किया गया। जिसका भाजपा घोर निंदा करती है।
आगे डॉ राय ने आरोप लगाया कि छात्रों पर यह हमला सुनियोजित था। यह हमला रांची, हजारीबाग और गिरिडीह में विशेष तौर से की गई। साथ ही कहा कि हेमंत सरकार का छात्र आंदोलन समाप्त करने का तरीका छलपूर्ण था। सरकार जानती थी कि इस तरीके से कोर्ट का हस्तक्षेप होगा और नेताओं के चहेते बच जाएंगे। इसीलिए मामले में सीबीआई जांच जरूरी है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस को भी उन्होंने आड़े हांथों लिया।








