(निशिकांत मिस्त्री, संवाददाता, जामताड़ा)
जामताड़ा - झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा जिले के बिरगांव स्थित निर्माणाधीन बीरबिंदिया फोर लेन पुल की प्रगति का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मेंझिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के लिए चिन्हित भूमि का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पंचायत के मुखिया, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे। मंत्री ने मौके पर अधिकारियों से दोनों परियोजनाओं की अद्यतन जानकारी ली और निर्माण कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।
वहीं मीडिया से बातचीत में डॉ. इरफान अंसारी ने राम मंदिर में हुई चंदा चोरी को लेकर भाजपा पर आस्था पर गंभीर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया।








