(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग – हजारीबाग स्थित कर्जन ग्राउंड बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में रविवार को जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त हेमंत सती ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी सशक्त जरिया है। आगे उपायुक्त ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है।
आयोजकों के द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक एवं बालिका तथा सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के एकल एवं युगल मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। शुभारंभ समारोह में जिला खेल पदाधिकारी, खेल प्रशिक्षक, गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।







