रामगढ़ - रामगढ़ स्थित मेसर्स श्री राम पावर एवं स्टील फैक्ट्री में पिछले दिनों हुए फर्नेस ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गौरतलब हो कि फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट की घटना के बाद रामगढ़ एसडीओ के नेतृत्व में एक जांच समिति बनाई गई थी। जांच के दौरान प्रशासन ने फैक्ट्री के अंदर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई गंभीर खामियां पाया। जिसकी एक रिपोर्ट तैयार की, यह जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन ने फैक्ट्री पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उत्पादन और संचालन को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है। यही नहीं प्रबंधन की लापरवाही भी सामने आने के बाद प्रबंधन के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की गई है।
फर्नेस ब्लास्ट के बाद श्री राम पावर एवं स्टील फैक्ट्री पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

BYBASUDEO MISHRA
Aug 25, 2026, 06:09 PM IST• Updated: Aug 25, 2026
2 Mins Read







