(प्रमोद खंडेलवाल, संवाददाता, हजारीबाग)
हजारीबाग - सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए हजारीबाग यूथ विंग द्वारा सोमवार को सीसीआर परिसर में बारिश के दौरान लगातार ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के बीच रेनकोट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम के दौरान एसपी अमन कुमार ने ट्रैफिक जवानों को रेनकोट प्रदान करते हुए उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि बारिश, धूप या किसी भी मौसम में ट्रैफिक पुलिस के जवान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते हैं। ऐसे में समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा उनका सम्मान और सहयोग करना एक प्रेरणादायक पहल है।








