रांची - झारखंड में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी और इंडियन बैंक के बीच क्लस्टर लेवल फेडरेशन के लिए डिजिटल पेमेंट गेटवे विकसित करने को लेकर समझौता हुआ है। इस समझौते पर JSLPS के मुख्य परिचालन पदाधिकारी बिष्णु चरण परिदा और इंडियन बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक महेंद्र बाजपेयी ने हस्ताक्षर किए।
इस पहल के साथ झारखंड देश का पहला राज्य बन गया है, जहां सीएलएफ स्तर पर डिजिटल पेमेंट गेटवे लागू किया जाएगा। जो ग्रामीण वित्तीय लेन-देन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तेज बनाने में मदद करेगा। साथ ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।










