पटना: डिप्टी सीएम और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय सिन्हा अधिकारियों पर जमीन से जुड़े मामले को लेकर सख्त नजर आ रहे हैं। दरअसल, उपमुख्यमंत्री ने अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों में वे लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनें। अगर पीड़ितों की समस्याओं का समाधान करने में पुलिस मदद नहीं करती है, तो पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत कर कार्रवाई करवायी जायेगी।
बताया गया कि उपमुख्यमंत्री ने जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए 100 दिन की कार्य योजना बनाई है। इसे लेकर विभिन्न जिलों में भूमि सुधार संवाद आयोजित किये जा रहे हैं।









