(मत्युंजय कुमार, संवाददाता, बिहटा, पटना)
पटना - बिहार गृह रक्षा वाहिनी के महानिदेशक सह महासमदेष्ठा के पद से शोभा आहोतकार सेवा निवृत हो गईं। उनके सेवा निवृत होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने गृह रक्षकों के भव्य परेड को सलामी दी। वहीं अग्निशमन कर्मियों ने वाटर कैनन के सतरंगी पानी से परेड मैदान को सराबोर कर दिया।
गौरतलब हो कि बिहटा के आंनदपुर स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुरे बिहार से लगभग पांच हजार गृह रक्षकों के साथ तमाम जिलों के कमांडेंट मौजूद रहे। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के आईजी सुनील नायक ने विदाई पर विभाग की ओर से मोमेंटो देकर डीजी का स्वागत किया। वहीं आईजी ने सभा को सम्बोधन करते हुए कहा की तीन महीने में पंद्रह हजार गृह रक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया, जिसके लिए डीजी शोभा आहोतकार को याद किया जायेगा। बताते चलें कि शोभा आहोतकार 1992 बैच की आईपीएस ऑफिसर थी। जिन्होंने छः सालों तक होम गार्ड में डीजी के पद पर योगदान दिया।








