साहिबगंज – साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को स्टेशन चौक परिसर में चंदा चोरी के आरोपों एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक 2026 के विरोध में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विधेयक को वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि खान एवं खनिज क्षेत्र से जुड़े संशोधन से आम लोगों, श्रमिकों एवं राज्यों के हित प्रभावित होंगे। वहीं, चंदा चोरी के मुद्दे पर भी पार्टी नेताओं ने सरकार पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आगे भी जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी। इसी क्रम में 7 सितंबर को राजभवन के घेराव करने का निर्णय लिया गया है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।








