(बिजय सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है। रविवार को कांग्रेस चास नगर कमेटी की बैठक रामराज फॉर्म में आयोजित की गई। चास नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस के चार नेताओं ने आवेदन किया है। इसके साथ सभी 35 वार्ड में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ने को तैयार हैं। बताया गया कि मेयर उम्मीदवार के लिए मिले आवेदन को प्रदेश के अध्यक्ष के पास भेजा जाएगा। उसके बाद ही समर्थित प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
इस संबंध में पार्टी के बोकारो जिला अध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी के लिए वर्षों से काम कर रहा है, पार्टी को मजबूत करने में लगा हुआ है। वैसे ही व्यक्ति को पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।









