साहिबगंज - विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर साहिबगंज सदर प्रखंड कार्यालय में प्राप्त दावा एवं आपत्तियों के निष्पादन की प्रक्रिया की गई। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने प्राप्त आवेदनों की जांच करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की। एसआईआर अभियान के तहत मतदाता सूची से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की गई थीं। प्राप्त मामलों की जांच के बाद पात्रता एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर उनका निदान किया गया। अधिकारियों ने प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक बिंदुओं का सत्यापन करते हुए पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की। इस दौरान संबंधित बीएलओ एवं अन्य कर्मियों से भी आवश्यक जानकारी ली गई तथा लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने कहा कि एसआईआर अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है। सदर प्रखंड कार्यालय में दावा-आपत्तियों के निष्पादन को लेकर संबंधित कर्मियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति को नियमानुसार दूर किया जा सके।








