(मो. शाहीद, संवाददाता, रामगढ)
रामगढ़ – रामगढ़ जिला में फिर एक बार महिलाओं के गले से सोने की चेन छिनतई करने वाला गिरोह सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सदस्यों ने शुक्रवार की देर शाम रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरार इलाके में एक महिला के गले से सोने का चेन छीन लिया है। इसकी सूचना रामगढ़ थाना पुलिस को दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 6 :10 बजे के लगभग सुमित अग्रवाल की पत्नी सोनल अग्रवाल मंदिर की ओर से अपने घर जा रही थी। इसी बीच मरार बस्ती की ओर से एक बाइक पर सवार दो युवक उसके ठीक बगल में रूके और गले से सोने की चेन छीन लिया। सोने का चेन छीनने के बाद अपराधी मौके से भाग निकले। घटना के बाद सुमित अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ रामगढ़ थाना पहुंचकर मामले की पूरी जानकारी दिया। वहीं इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।










