पटना - बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल है। विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। इस कदम के साथ ही बिहार में नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति की अटकलें भी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ अपना पर्चा भरेंगे। इस खास मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना जताई जा रही है। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की समय सीमा गुरुवार को समाप्त हो रही है।
वहीं राजद ने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की इन अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजद सांसद मनोज झा ने इस स्थिति की तुलना अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम से की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति के अपहरण जैसा होगा।










