(चंदन वर्मा, संवाददाता, रांची)
रांची - झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर अभियान के तहत मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने खुद अपना एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी पात्र मतदाताओं से तय समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रपत्र भरकर अपना सत्यापन कराने की अपील की। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में यह प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना प्रपत्र भरकर जमा किया।








