(चंदन सिंह, संवाददाता, बोकारो)
बोकारो - बोकारो के चास थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से सोने जैसे कंगन, मोबाइल समेत कई सामान बरामद किए गए है।
थाना क्षेत्र में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक, बोकारो के निर्देश पर सहायक पुलिस अधीक्षक सदर चास के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।








