पटना – बिहार सरकार ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा को लेकर अपना फैसला बदल दिया है। बिहार सरकार ने दोनों पूर्व मुख्यमंत्री को जेड सिक्योरिटी और बुलेटप्रूफ गाड़ी दी है।
गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की सुरक्षा बंगला विवाद के बीच घटाने का फैसला लिया था। उसके बाद दोनों को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे भी लौटा दिया था। ऐसे में एक बार फिर उनकी सुरक्षा बहाल कर दी गई है।








